मोदी की किताब का विमोचन आज

पटना: पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी की किताब ‘ बीच समर में ’ का विमोचन शुक्रवार को पटना में होगा. स्थानीय विद्यापति भवन में आयोजित विमोचन समारोह में केंद्र सरकार के पांच मंत्री मौजूद रहेंगे. इस समारोह में बिहार चुनाव प्रभारी और केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री अनंत कुमार, […]
छात्र आंदोलन के नेता रहे सुशील कुमार मोदी आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में रहे. उस दौरान लिखी गयी डायरी के पन्नों को सहेज कर रखा और उसे किताब का आकार दिया है. प्रभात प्रकाशन द्बारा प्रकाशित इस पुस्तक की कीमत चार सौ रुपये रखी गयी है. सुशील कुमार मोदी बिहार की राजनीति में 1974 के छात्र आंदोलन से उभरे नेताओं की पौध की अगली कतार में शामिल रहे हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन आरंभ करने वाले सुशील मोदी 2005 में बिहार में बनी एनडीए सरकार में उप मुख्यमंत्री भी रहे.इसकी भूमिका अरुण जेटली ने लिखी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




