आइएससी व आइसीएसइ के नतीजे घोषित, लड़कियां रहीं आगे 10वीं में पटना का अक्षत स्टेट टॉपर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2015 6:48 AM
पटना: काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आइसीएसइ) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आइएससी) 2015 के रिजल्ट एक साथ सोमवार को कर दिये गये. आइसीएसइ 10वीं में पटना के सेंट पॉल्स हाइस्कूल के अक्षत सिन्हा स्टेट टॉपर बने हैं. अक्षत सिन्हा को 98.2 फीसदी मार्क्स आया है. वहीं, डॉन बास्को एकेडमी के राहुल चंद्रा और […]
वहीं, डॉन बास्को एकेडमी के राहुल चंद्रा और सेंट पॉल्स हाइस्कूल के स्टूडेंट हर्ष राज सेंकेंड टॉपर बने हैं. तीसरे स्थान पर इंटरनेशनल स्कूल के जैन जफर और सेंट पॉल्स हाइस्कूल के सुभव कुमार हैं. दूसरी ओर आइएससी 12वीं में इस बार स्टेट टॉपर दिव्या तिवरीबाल बनी हैं. सेंट जोसफ कान्वेंट हाइस्कूल, पटना की दिव्या को कॉमर्स में 98.5 फीसदी अंक मिले हैं. सेंट जोसफ कान्वेंट हाइस्कूल की आर्ट्स की टॉपर याशिका कंठ सेंकेंड स्टेट टॉपर बनी हैं. उसे 97.5 फीसदी अंक मिले हैं. सांइस में सेंट जोसफ कान्वेंट हाइस्कूल की दीविता श्री टॉपर रही हैं. उसे 95 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










