ePaper

आसमान से बरस रही आग, 41 पर पहुंचा पारा, अगले दो दिनों में कभी भी बारिश

Updated at : 15 May 2015 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
आसमान से बरस रही आग, 41 पर पहुंचा पारा, अगले दो दिनों में कभी भी बारिश

पटना : पिछले तीन दिनों से राजधानी में चिलचिलाती धूप निकल रही है. इससे दिन-प्रतिदिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी हो रहा है. इसके साथ ही सूबे में पुरवा हवा भी चल रही है, जिससे नमी की मात्र काफी बढ़ गयी है. इससे लोगों को ऊमस भरी गरमी से काफी परेशानी हो रही है. गुरुवार […]

विज्ञापन

पटना : पिछले तीन दिनों से राजधानी में चिलचिलाती धूप निकल रही है. इससे दिन-प्रतिदिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी हो रहा है. इसके साथ ही सूबे में पुरवा हवा भी चल रही है, जिससे नमी की मात्र काफी बढ़ गयी है. इससे लोगों को ऊमस भरी गरमी से काफी परेशानी हो रही है.

गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41.0 डिसे रिकॉर्ड दर्ज किया गया. इससे दोपहर में आसमान से आग बरसने जैसा गरमी महसूस हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले दो दिनों में कभी भी आसमान में बादल बन सकता है और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवा भी चलने की संभावना है.

गुरुवार को सुबह से चिलचिलाती धूप निकली, जिससे लोगों को सुबह से ही ऊमस भरी गरमी महसूस होने लगी थी. दोपहर होते-होते गरमी चरम पर पहुंच गयी. आग बरसाने वाली धूप का असर यह था कि सड़कों पर भीड़ कम हो गयी थी. हालांकि, शाम के साढ़े तीन बजे से आसमान में बादल छाना शुरू हो गया था.

शाम में बादल छाने के कारण धूप की तपिश कम हो गयी थी. गरमी का यह आलम सिर्फ राजधानी में नहीं, बल्कि पूरे सूबे में है. गुरुवार को गया में 41.7 डिसे, भागलपुर में 30.8 डिसे व पूर्णिया में 37.4 डिसे रिकॉर्ड किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन