ePaper

आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाये जाने की जरूरत : नीतीश कुमार

Updated at : 13 May 2015 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाये जाने की जरूरत : नीतीश कुमार

पटना : बिहार में बीते दिनों आये भूकंप के लगातार झटकों के बाद दहशत में डूबी जनता से धैर्य रखने की अपील करते हुएमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाये जाने की जरूरत पर बल दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि आपदा प्रबंधन के मजबूत होने से प्राकृतिक विपदा के […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में बीते दिनों आये भूकंप के लगातार झटकों के बाद दहशत में डूबी जनता से धैर्य रखने की अपील करते हुएमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाये जाने की जरूरत पर बल दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि आपदा प्रबंधन के मजबूत होने से प्राकृतिक विपदा के दौरान जान-माल की अधिक क्षति पहुंचने पर रोक लगायी जा सकेगी.

मुख्यमंत्री ने राजधानी स्थित पाटलीपुत्रहोटल में आयोजित बिहार आपदा विभाग की कार्यशाला के दौरान अपने संबोधन में कहा कि राज्य में बीते 25 अप्रैल के बाद एक बार फिर कल आये भूकंप से सूबे की जनता दहशत में है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार परिस्थितियों पर नजर बनाये हुएहै और इस मामले में पीड़ितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराये जाने को लेकर सरकार गंभीर है. उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़, सूखा व भूकंप जैसी अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदायें आती रहती है. जिसको लेकर आपदा प्रबंधन विभाग को तैयार रहने का निर्देश समय-समय पर दिया जाता है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाया जाना चाहिए ताकि जान-माल को कम क्षति पहुंचे. इस कार्यशाला के दौरान राज्य आपदा विभाग के सचिव व्यासजी के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

मालूम हो कि बिहार व झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों में मंगलवार दोपहर भूकंप के लगातार दो झटके महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई है. राज्य के कई जिलों के भूकंप से प्रभावित होने की सूचना है. भूकंप का पहला झटका कल दोपहर 12:35 बजे जबकि दूसरा झटका 1:09 बजे महसूस किया गया. एक बार फिर बिहार में आये भूकंप से लोग दहशत में आ गये है. इससे पहले भी बीते अप्रैल के अंतिम सप्ताह से भूकंप के लगातार दो उच्च तीव्रता वाले झटकों के दौरान सूबे में सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन