ePaper

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राहत शिविरों के कामकाज की समीक्षा की

Updated at : 30 Apr 2015 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राहत शिविरों के कामकाज की समीक्षा की

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार में भूकंप पीड़ितों के लिए चलाये जा रहे राहत शिविरों के कामकाज को जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से राहत शिविरों में हो रही दिक्कतों के बारे में जानकारियां एकत्रित की. साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस […]

विज्ञापन

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार में भूकंप पीड़ितों के लिए चलाये जा रहे राहत शिविरों के कामकाज को जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से राहत शिविरों में हो रही दिक्कतों के बारे में जानकारियां एकत्रित की. साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का सुझाव दिया.

मालूम हो कि बिहार सरकार द्वारा भूकंप पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने के लिहाज से अनेक जिलों में राहत शिविर चलाया जा रहा है जिसपर मुख्यमंत्री खुद नजर रखे हुए है. इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री ने वीडियो क्रांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की और राहत शिविरों के कामकाज की समीक्षा की. राहत शिविरों में नेपाल से बड़ी संख्या में भूकंप पीड़ित पहुंच रहे है जिनके इलाज के साथ उनके लिए अन्य जरूरी व्यवस्थायें यहां की गई है. वीडियो क्रांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भूकंप प्रभावित जिलों के जिला अधिकारियों से चर्चा के दौरान पीड़ितों को तुरंत राहत देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन