विस चुनाव में जन सुराज के कम से कम 40 प्रत्याशी मुसलमान होंगे: प्रशांत

Updated at : 01 Sep 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव में जन सुराज के कम से कम 40 प्रत्याशी मुसलमान होंगे: प्रशांत

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि जन सुराज कम से कम 40 मुसलमानों को विधानसभा में टिकट देगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि जन सुराज कम से कम 40 मुसलमानों को विधानसभा में टिकट देगा. उनको सरकार सहित संगठन में भी पूरी हिस्सेदारी दी जायेगी. संगठन का नेतृत्व करने वाले 25 लोगों में भी चार से पांच मुस्लिम समुदाय के लोग होंगे. इस समय जदयू, राजद और कांग्रेस तीनों मुसलमानों का वोट लेती है, लेकिन बिहार में मात्र 19 विधायक ही विधानसभा में हैं. प्रशांत किशोर ने ये बातें रविवार को पटना स्थित बापू सभागर में जन सुराज का ”राजनीति में मुसलमानों की भागीदारी” कार्यक्रम के दौरान कहीं. प्रशांत किशोर ने कहा कि आज की राजनीतिक और सामाजिक हालातों को देख कर यह कहा जा सकता है कि समय आ गया है फिर से गांधी, अंबेडकर ,लोहिया और जेपी की विचारधारा को पुनर्जीवित करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन