नीतीश आज जायेंगे दिल्ली, पीएम के साथ बैठक में होंगे शामिल

पटना: मुख्ममंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली जायेंगे. वह दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गंगा बेसिन अथोरिटी पर होनेवाली बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में जिन राज्यों से गंगा गुजरती है, वहां के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है. नीतीश के साथ-साथ उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्री भी बैठक […]
नीतीश के साथ-साथ उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्री भी बैठक में होंगे. हालांकि, पीएम से अलग से मिलने की बात को वह दो दिन पहले ही विधानसभा में खारिज कर चुके हैं.
पहली बार राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्य सचिव से पूछा कि इस पुल के काम को कब तक पूरा कर लिया जायेगा और इसे पूरा करने में आखिरकार समस्या क्या है? करीब पांच मिनट तक मुख्य सचिव से हुई बातचीत के बाद प्रधानमंत्री ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से भी बात की. पीएम के प्रश्नों के जवाब में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि 2002 में यहां सिर्फ सड़क पुल बनाने का निर्णय किया गया था. 2006 में रेल पुल भी बनाने का निर्णय हुआ. मुख्य सचिव ने इसके निर्माण कार्य के पूरे होने में हो रही देरी के कारणों की जानकारी देते हुए जमीन की समस्या और इसके लिए एनओसी नहीं मिलने का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि पुल का 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. साल के अंत तक पुल के साथ-साथ सड़क मार्ग का काम भी पूरा कर लिया जायेगा. पीएम को उन्होंने आश्वस्त किया कि अस्थायी एलाइनमेंट के साथ जुलाई तक काम पूरा हो जायेगा, जबकि स्थायी एलाइनमेंट के साथ साल के अंत तक पुल का काम पूरा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




