गर्मी की छुट्टी के बाद भी जिले के 3524 शिक्षक नहीं लौटे स्कूल
Published by : AMBER MD Updated At : 27 Jun 2025 7:34 PM
विज्ञापन
जिले में 3524 शिक्षक गर्मी की छुट्टी के बाद भी छुट्टी पर ही हैं. हालांकि छुट्टी पर चल रहे शिक्षकों ने छुट्टी के लिए पहले ही आवेदन दे दिया था.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
सरकारी स्कूलों में करीब एक माह तक गर्मी की छुट्टी रहने के बाद 23 जून से स्कूल खुल चुके हैं. लेकिन गर्मी की छुट्टी के बाद भी जिले में हजारों की संख्या में शिक्षक अब भी छुट्टी पर ही चल रहे हैं. जिले में 3524 शिक्षक गर्मी की छुट्टी के बाद भी छुट्टी पर ही हैं. हालांकि छुट्टी पर चल रहे शिक्षकों ने छुट्टी के लिए पहले ही आवेदन दे दिया था. इ-शिक्षा कोष पोर्टल के अनुसार पटना जिले में कुल 22 हजार 905 शिक्षक कार्यरत हैं. इनमें से 17 हजार शिक्षक प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. इसके अलावा कई शिक्षक ऐसे भी हैं, जो गर्मी की छुट्टी के बाद बिना स्कूल पहुंचे ही फर्जी उपस्थिति दर्ज करा दे रहे हैं. जिले के 2316 शिक्षक ऐसे हैं, जो बिना आवेदन दिये ही छुट्टी पर हैं. इन शिक्षकों ने गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने पर एक भी दिन उपस्थिति दर्ज नहीं करायी है. ऐसे शिक्षकों की खोज जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से की जा रही है. इसके साथ ही जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से फर्जी तरीके से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने वाले शिक्षकों की जांच करने की तैयारी की जा रही है. रैंडम जांच में जो शिक्षक फर्जी उपस्थिति बनाने के दोषी पाये जायेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.जिले के इस प्रखंड में इतने शिक्षक हैं अनुपस्थित
प्रखंड- अनुपस्थित- छुट्टी पर- उपस्थित
पटना सदर (अरबन)- 315- 339- 1670पालीगंज- 125- 170- 1052
दुल्हिन बाजार- 50- 108- 537बिक्रम- 92- 139- 684
बिहटा- 133- 236- 1102नौबतपुर- 90- 238- 953
मनेर- 97- 192- 858दानापुर- 184- 225- 936
फुलवारीशरीफ- 88- 159- 791संपतचक- 56- 89- 412
पुनपुन- 89- 147- 672मसौढ़ी- 152- 212- 996
धनरुआ- 157- 262- 1176फुतहा- 86- 156- 756
दनियावां- 35- 52- 318खुसरूपुर- 50- 71- 427
बख्तियारपुर- 86- 126- 630बाढ़- 91- 106- 621
मोकामा- 65- 124- 600अथमलगोला- 49- 64- 315
बेलछी- 30- 62- 329घोसवरी- 39- 42- 241
पंडारक- 90- 101- 537पटना सदर (रूरल)- 67- 104- 452
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










