346 कृषि फीडर तैयार, नौ जिलों के किसानों को 55 पैसे यूनिट मिलेगी बिजली

राज्य के नौ जिलों में 346 डेडिकेटेड कृषि फीडर बनकर तैयार हो गये हैं. इन कृषि फीडरों से किसानों को खेत के पटवन के लिए फ्री बिजली कनेक्शन मिलेगा.
मनोज कुमार, पटना राज्य के नौ जिलों में 346 डेडिकेटेड कृषि फीडर बनकर तैयार हो गये हैं. इन कृषि फीडरों से किसानों को खेत के पटवन के लिए फ्री बिजली कनेक्शन मिलेगा. वहीं, 55 पैसे प्रति यूनिट बिजली किसानों को मिलेगी. औरंगाबाद, आरा, जमुई, मुंगेर, गया, भागलपुर, नालंदा, सासाराम और पटना जिले में ये 346 कृषि फीडर चालू कर दिये गये हैं. इन जिलों के किसान सुविधा पोर्टल के माध्यम से घर बैठे कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने के बाद इन्हें फ्री में बिजली कनेक्शन मिलेगा. ऊर्जा विभाग के सचिव ने कृषि विभाग के सचिव को पत्र भेजकर इन फीडरों के पूर्ण होने की जानकारी दी है. किस जिले में कहां-कहां कृषि फीडर लग गये हैंं, इसकी सूची भेजी है. किसानों के बीच इसे लेकर जागरूकता चलाने की बात कही है. ताकि अपने इलाके में किसान कृषि फीडरों से बिजली कनेक्शन ले सकें. ऊर्जा विभाग के पत्र के बाद कृषि विभाग ने भी मुंगेर, पटना, भागलपुर और मगध प्रमंडल के प्रमंडलीय संयुक्त निदेशक को पत्र भेजा है. साथ ही औरंगाबाद, भोजपुर, जमुई, मुंगेर, गया, भागलपुर, नालंदा, सासाराम और पटना के जिला कृषि पदाधिकारियों को भी कृषि विभाग ने पत्र जारी किया है. इन अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को बिजली फीडर से कनेक्शन दिलाने का निर्देश दिया गया है. सासाराम और आरा में सबसे अधिक फीडर बने सासाराम और आरा जिले में सबसे अधिक डेडिकेटेड कृषि फीडर बनकर तैयार हुए हैं. आरा में 49 और सासाराम में 46 कृषि फीडर बने हैं. गया जिले में 42, औरंगाबाद में 39, जमुई में 39, मुंगेर में 36 और भागलपुर जिले में में 38 कृषि फीडर बनकर तैयार हो गये हैं. नालंदा में 30 और पटना जिले में 27 कृषि फीडर चालू कर दिये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




