345 गैर सक्रिय दलों की होगी छुट्टी

Updated:
विज्ञापन
345 गैर सक्रिय दलों की होगी छुट्टी

भारत निर्वाचन आयोग ने देश में राजनीतिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 345 पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों को डीलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पटना. भारत निर्वाचन आयोग ने देश में राजनीतिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 345 पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों को डीलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये वे दल हैं जो 2019 के बाद से किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाये हैं और जिनका कोई भौतिक कार्यालय देश में मौजूद नहीं पाया गया. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में, निर्वाचन आयुक्त डाॅ सुखबीर सिंह संधू और डाॅ विवेक जोशी की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया. आयोग ने जानकारी दी कि देशभर में ऐसे 2800 से अधिक रजिस्टर्ड अनरजिस्टर्ड पॉलिटिकल पार्टीज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन