ePaper

18 जिलों में 1.66 लाख हेक्टेयर में होगा 34 सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण

Updated at : 12 May 2025 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
18 जिलों में 1.66 लाख हेक्टेयर में होगा 34 सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण

राज्य के 18 जिलों में एक लाख 66 हजार 631 हेक्टेयर में सिंचाई का इंतजाम होगा. इनमें 34 सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण किया जायेगा.

विज्ञापन

औरंगाबाद, बांका, जमुई, नवादा, गया और रोहतास में लगेंगी सर्वाधिक परियोजनाएं संवाददाता, पटना राज्य के 18 जिलों में एक लाख 66 हजार 631 हेक्टेयर में सिंचाई का इंतजाम होगा. इनमें 34 सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण किया जायेगा. बांका, मुंगेर, जमुई, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, जहानाबाद, अरवल, बक्सर, भोजपुर, भागलपुर और बेगूसराय में सिंचाई की व्यवस्था होगी. इस योजना के क्रियान्वयन से छह लाख 80 हजार मानव दिवस का सृजन होगा. औरंगाबाद, बांका, गया, जमुई और नवादा जिले में सबसे अधिक संख्या में परियोजनाएं लगायी जायेंगी. इन जिलों में लगेंगी एक-एक परियोजनाएं : अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, जहानाबाद, लखीसराय, नालंदा, पटना और शेखपुरा में एक-एक परियोजनाएं लगेंगी. अरवल में 168.969 लाख, बेगूसराय में 176.226, भागलपुर में 374 497, जहानाबाद में 281.347, लखीसराय में 648.924, नालंदा में 450.915, पटना में 314 604 तथा शेखपुरा में 412.315 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इससे राज्य के किसानों को फायदा होगा. इन जिलों में सबसे अधिक परियोजनाएं औरंगाबाद, बांका, जमुई, नवादा, गया और रोहतास में तीन-तीन परियोजनाएं लगेंगी. औरंगाबाद में 1423.696 लाख, बांका में 954 लाख, जमुई में 1828.372, नवादा में 1675, रोहतास में 1743.724 लाख और गया में 3097.285 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. भोजपुर, बक्सर, कैमूर व मुंगेर में दो-दो परियोजनाएं : भोजपुर, बक्सर, कैमूर और मुंगेर में दो-दो परियोजनाएं लगेंगी. भोजपुर में 792.540 लाख, बक्सर में 872, कैमूर में 1458.881 लाख रुपये और मुंगेर में 638 लाख रुपये सिंचाई परियोजनाएं पर खर्च होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन