स्वाइन फ्लू : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र से मांगी मदद

पटना. स्वाइन फ्लू को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से फोन पर बात की. सीएम ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को स्थिति के बारे में बता दिया गया है. उनसे अनुरोध किया गया है कि वह अपने स्तर से भी अवगत हो लें. अब बिहार भी स्वाइन […]
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर हमने सतर्कता अभियान चलाने, अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाने और स्टेशनों पर कैंप लगाने का निर्देश दिया है. इसका पालन हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव खुद इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं. अगर किसी इलाके में स्वाइन फ्लू के मरीज की पहचान होती है, तो पूरे इलाके में टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है.
दवाएं हैं, लेकिन इस रोग के बढ़ने पर जितनी दवाओं की जरूरत होगी, उस हिसाब से दवाओं की उपलब्धता में कमी होगी. इसके लिए केंद्र के साथ-साथ दवा कंपनियों से भी कहा गया है. सीएम ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर कैंप लगाये जा रहे हैं और गुजरात, दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों से आनेवाले बिहार के लोगों की जांच की जा रही है. 2009 में स्वाइन फ्लू की प्रकोप हुआ था. उस समय बिहार में जांच भी नहीं होती थी और अब तो आरएमआरआइ, पटना में जांच संभव है. दवाओं के लिए कई अधिकारी दिल्ली भी गये हुए हैं और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय से लगातार संपर्क में रहने का भी निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










