75 हजार लाभुकों के खाते में भेजे गये 301 करोड़ रुपये

Updated at : 25 Mar 2025 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
75 हजार लाभुकों के खाते में भेजे गये 301 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 75,295 लाभार्थियों को सोमवार को पहली किस्त की राशि भेजी गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 75,295 लाभार्थियों को सोमवार को पहली किस्त की राशि भेजी गयी. पटना स्थित मुख्य सचिवालय में ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने लाभुकों के खाते में कुल 301 करोड़ 18 लाख रुपये ट्रांसफर किये. 5,295 लाभार्थियों को 40 हजार रुपये की दर से प्रथम किस्त की सहायता राशि दी गयी. आगामी 100 दिनों में इन लाभुकों को दूसरी एवं तीसरी किस्त के रूप में 80 हजार रुपये भेजे जायेंगे. बताया कि इन लाभुकों को मनरेगा के माध्यम से 90 दिनों के अकुशल मजदूरी के रूप में 22,050 रुपये तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार की सहायता राशि दी जायेगी. इस प्रकार प्रति लाभुक एक लाख 54 हजार 50 रुपये मिलेंगे. पूर्व में भेजे गये थे 700 करोड़ रुपये : श्रवण कुमार मौके पर मंत्री ने कहा कि बीते साल सितंबर में दो लाख 43 हजार 903 आवासों का लक्ष्य बिहार को प्राप्त हुआ था.इनमें 17 सितंबर, 2024 को आयोजित कार्यक्रम में लगभग 90 हजार, सात अक्तूबर, 2024 को राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लाभुकों को एकमुश्त प्रथम किश्त की सहायता राशि का भुगतान किया गया है. कुल सात करोड़ रुपये भेजे गये. मंत्री ने बताया कि भारत सरकार से 27 जनवरी 2025 से पांच लाख 46 हजार 745 का अतिरिक्त आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. वर्ष 2024-25 में राज्य में कुल आवासों का लक्ष्य सात लाख 90 हजार 648 निर्धारित किया गया है. इस मौके पर विभागीय सचिव लोकेश कुमार सिंह, हिमांशु शर्मा, अभिलाषा कुमारी शर्मा समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन