ePaper

पटना के बाढ़ में ट्रेन से कटकर 3 लोगों की मौत, शादी के लिए लड़की देखने आए थे 25 लोग

Updated at : 19 Sep 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News

बाढ़ में ट्रेन से कटकर 3 लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोगों की भीड़

Patna News: पटना के नज़दीकी पंडारक प्रखंड में मेकरा ममरखाबाद हॉल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. सभी लड़की देखने गोपकिता गांव जा रहे थे, हादसा अचानक हुआ.

विज्ञापन

Patna News: पटना के नजदीकी बाढ़ के पंडारक प्रखंड में मेकरा ममरखाबाद हॉल्ट के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. मृतकों की पहचान गोविंदा मांझी, जीतो मांझी और रीतलाल मांझी के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल जगलाल मांझी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया.

शादी के लिए लड़की देखने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल व्यक्ति जो टाडापर गांव से गोपकिता गांव लड़की देखने जा रहे थे. इस ग्रूप में लगभग 25 लोग शामिल थे. हादसे के समय सभी लोग ममरखाबाद हॉल्ट के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर रेल पटरी किनारे पैदल जा रहे थे.

दोनों तरफ से आती ट्रेनों ने मचाई तबाही

जैसे ही लोग पटरी पार कर रहे थे, अचानक दोनों तरफ से ट्रेनें आईं. लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन तीन व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उन्हें बचाया नहीं जा सका. जंगलाल मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद पुलिस और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया.

रेल सुरक्षा और चेतावनी

स्थानीय लोगों और अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन की गति तेज होने के बावजूद लोग पटरी के पास चल रहे थे. इस घटना ने एक बार फिर रेल सुरक्षा और लोगों की सतर्कता पर सवाल खड़ा कर दिया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे पटरी और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं.
पुलिस और रेलवे प्रशासन हादसे की जांच कर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को मदद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है.

Also Read: पटना में 10 लाख से ज्यादा का अवैध कफ सिरप जब्त, हिमाचल से बिहार पहुंचा था बड़ा खेप

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन