लालू ने कहा , विलय में हड़बड़ी नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर होगा निर्णय

Updated at : 14 Jan 2015 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
लालू  ने कहा , विलय में हड़बड़ी नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर होगा निर्णय

पटना. मकर संक्रांति पर राजद-जदयू के विलय को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पटना पहुंचे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि विलय को लेकर अभी कोई हड़बड़ी नहीं है. जनता परिवार का विलय राष्ट्रीय स्तर पर होगा. इस बात को उन्होंने खारिज किया कि बिहार में पहले राजद-जदयू का विलय होगा, उसके बाद […]

विज्ञापन
पटना. मकर संक्रांति पर राजद-जदयू के विलय को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पटना पहुंचे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि विलय को लेकर अभी कोई हड़बड़ी नहीं है.

जनता परिवार का विलय राष्ट्रीय स्तर पर होगा. इस बात को उन्होंने खारिज किया कि बिहार में पहले राजद-जदयू का विलय होगा, उसके बाद अन्य दलों का. उन्होंने कहा कि यह कैसे होगा कि पहले राजद-जदयू का विलय हो और उसके बाद यह प्रक्रिया फिर से राष्ट्रीय स्तर पर अपनायी जाये.

जब उनसे पूछा गया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा है कि बिहार में पहले राजद-जदयू का विलय होगा. लालू प्रसाद ने बताया कि शरद जी की बात को समझने में 100 वर्ष लग जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन