ePaper

प्रधानमंत्री मोदी को चुप नहीं रहने देंगे : लालू

Updated at : 05 Jan 2015 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी को चुप नहीं रहने देंगे : लालू

पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने फेसबुक पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन मुद्दों की मार्केटिंग कर जनता के बीच बेचा, अब जनता उन मुद्दों पर हर मिनट व हर क्षण सवाल-जवाब करेगी. न तो वह चुप रह सकते और न ही हम रहने देंगे. विपक्ष में रह कर वह तत्कालीन […]

विज्ञापन
पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने फेसबुक पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन मुद्दों की मार्केटिंग कर जनता के बीच बेचा, अब जनता उन मुद्दों पर हर मिनट व हर क्षण सवाल-जवाब करेगी. न तो वह चुप रह सकते और न ही हम रहने देंगे. विपक्ष में रह कर वह तत्कालीन केंद्र सरकार पर अतार्किक बातें करते थे.
बातों ही बातों में तमाम सामाजिक बुराइयों व अपराधों को खत्म करने की बात करते थे. 56 इंच का सीना दिखाते थे. पाकिस्तान और चीन को तो पता नहीं दिन में कितनी बार इस्लामाबाद और शंघाई जाकर पराजित करके आते थे. कितने ही भ्रष्टाचारियों को चित्त करते थे. युवाओं के लिए महज चंद दिनों में लाखों नौकरियों की बात करते थे. हर भारतीय के बैंक खाते में 15 लाख की रकम जमा कराने की बात करते थे. महंगाई का तो नामोनिशान मिटाने की कसमें खाते थे.
अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कमी आयी है, तो रेट कम कर टैक्स बढ़ा कर आमजन को परेशान करने व कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे हैं. उधर, दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीमा पर तनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आरएसएस की देन है. जबसे बीजेपी की सरकार बनी है, तब से ये हालात हो गये हैं. बीजेपी के नेता तरह-तरह का बयान देकर समाज को तोड़ना चाहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन