बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों का तबादला
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव, संयुक्त सचिव और मूल कोटि स्तर के 22 अधिकारियों का तबादला किया गया है.
विज्ञापन
पटना
बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव, संयुक्त सचिव और मूल कोटि स्तर के 22 अधिकारियों का तबादला किया गया है.इन पदाधिकारियों को उनके धारित पद से स्थानान्तरित करते हुए उनकी सेवा वापस लेते हुए अगले आदेश तक जिला बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में किया गया है.अपर समहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नालंदा राजीव रंजन को जिला बंदोबस्त पदाधिकारी पटना की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि अन्य 19 पदाधिकारी विभिन्न जिलों में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर तैनात किये गये हैं. वहीं, वरीय उप समहर्ता बेतिया कमल कांत त्रिवेदी को भूमि सुधार उप समहर्ता मोहनिया और भूमि सुधार उप समहर्ता कैमूर आयुष अनंत को वरीय उप समहर्ता बेतिया बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










