बिहार में मिले 1727 नये कोरोना संक्रमित, झारखंड के दो व्यक्तियों समेत दूसरे प्रदेशों के सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Sep 2020 4:52 PM
पटना : बिहार में शनिवार को 1727 नये कोरोना संक्रमित मिले. वहीं, बिहार में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर 18708 हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बिहार में बढ़ कर 145861 हो गयी है. बिहार के 38 जिलों के अलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश के दो-दो व्यक्तियों समेत दूसरे प्रदेशों के सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.
पटना : बिहार में शनिवार को 1727 नये कोरोना संक्रमित मिले. वहीं, बिहार में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर 18708 हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बिहार में बढ़ कर 145861 हो गयी है. बिहार के 38 जिलों के अलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश के दो-दो व्यक्तियों समेत दूसरे प्रदेशों के सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.
#BiharFightsCorona
Update of the day.
1,727 more #COVID19 +ve cases have been reported so far on 4th September. Taking total count of Active cases in Bihar to 18,708.
The break up is as follows.#BiharHealthDept #COVID__19 pic.twitter.com/pYHrWGNh9O— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) September 5, 2020
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 220 कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इसके अलावा मुजफ्फरपुर में भी सौ से ज्यादा कोरोना मरीज मिले. मुजफ्फरपुर में 126 कोरोना संक्रमित मिले.
इसके अलावा बिहार के 11 जिलों में 50 से 100 के बीच कोरोना मरीज मिले. पूर्णिया में 98, अररिया में 83, पूर्वी चंपारण में 73, मधुबनी में 67, सहरसा में 64, कटिहार में 58, पश्चिम चंपारण में 58, सारण में 54, बेगूसराय में 53, भागलपुर में 52 और औरंगाबाद में 50 कोरोना पॉजिटिव मिले.
वहीं, सुपौल में 47, गोपालगंज में 40, गया में 38, दरभंगा में 35, जहानाबाद में 34, मधेपुरा में 33, सीतामढ़ी में 31, खगड़िया में 30, बक्सर में 29, रोहतास में 28, बांका में 27, जमुई में 27, किशनगंज में 27, नालंदा में 27, समस्तीपुर में 27, शिवहर में 27, नवादा में 25, शेखपुरा में 24, वैशाली में 23, लखीसराय में 22, भोजपुर में 19, सीवान में 17, अरवल में 13, कैमूर में 09 और मुंगेर में 05 नये पॉजिटिव सामने आये हैं.
बिहार के 38 जिलों के अलावा दूसरे प्रदेश के सात लोग भी संक्रमित पाये गये हैं. अनंतनाग, गांधीनगर, झारखंड, मुजफ्फरनगर, नोएडा, पलामू और उत्तरी दिनाजपुर के व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. अनंतनाग के व्यक्ति का सैंपल पूर्वी चंपारण, गांधी नगर और नोएडा के व्यक्ति का सैंपल पटना, झारखंड के व्यक्ति का सैंपल भागलपुर, मुजफ्फरनगर के व्यक्ति का सैंपल पूर्वी चंपारण, पलामू के व्यक्ति का सैंपल गया और उत्तरी दिनाजपुर के व्यक्ति का सैंपल किशनगंज से कलेक्ट किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










