श्रीअरविंद महिला कॉलेज में 15 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
श्रीअरविंद महिला कॉलेज में 15 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम की हुई शुरुआत

श्रीअरविंद महिला कॉलेज में चेतना सर्विंग ह्यूमैनिटी (सीएसएच) के सहयोग से 15 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत हुई

विज्ञापन

-फोटो है संवाददाता, पटना श्रीअरविंद महिला कॉलेज में चेतना सर्विंग ह्यूमैनिटी (सीएसएच) के सहयोग से 15 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को कला, डिजाइन, सृजनात्मकता और समाज सेवा से जोड़ते हुए व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है. इससे पूर्व, 10 नवंबर 2025 को ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत कॉलेज की प्रोफेसर इंचार्ज प्रो अंजलि प्रसाद के स्वागत भाषण से हुई. सीएचएस की अध्यक्ष, प्रसिद्ध हेरिटेज कंसल्टेंट रश्मि चटर्जी ने ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए कहा कि यह इंटर्नशिप समाज के प्रति संवेदनशीलता और आत्म-अभिव्यक्ति को विकसित करने का माध्यम बनेगी. संस्था की सचिव चेतना त्रिपाठी ने संगठन के उद्देश्यों का परिचय दिया. मुख्य वक्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार डॉ दीप्तो नारायण चट्टोपाध्याय ने ऑनलाइन माध्यम से पेंटिंग व वॉल पेंटिंग और इंटीरियर डिजाइन व डेकोरेशन पर प्रेरक व्याख्यान दिया. उन्होंने कला को समाज की भावनाओं को व्यक्त करने की भाषा बताया. इंटर्नशिप के तहत दो प्रमुख स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम – पेंटिंग और वॉल पेंटिंग, तथा इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर संचालित किये जा रहे हैं. आर्ट मेंटर यश राज और इंचार्ज शिवानी कुमारी ने प्रायोगिक सत्र का संचालन किया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक नई तकनीकों का अभ्यास किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ सपना बरुआ ने किया जबकि अर्चना कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. इस पहल से छात्राओं में रचनात्मक सोच, टीम वर्क और सामाजिक अभिव्यक्ति को बढ़ावा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन