रात 10 से सुबह छह बजे तक नहीं बजाएं लाउडस्पीकर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2014 5:23 AM

विज्ञापन

पटना : दुर्गापूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं. शनिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पूजा की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में नगर आयुक्त कुलदीप नारायण व एसएसपी मनु महाराज सहित सभी एसडीओ, डीएसपी, थानाध्यक्ष व पूजा समितियों के आयोजकों के साथ बैठक की. इसमें डीएम ने पूजा समितियों को सख्त […]

विज्ञापन
पटना : दुर्गापूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं. शनिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पूजा की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में नगर आयुक्त कुलदीप नारायण व एसएसपी मनु महाराज सहित सभी एसडीओ, डीएसपी, थानाध्यक्ष व पूजा समितियों के आयोजकों के साथ बैठक की.
इसमें डीएम ने पूजा समितियों को सख्त हिदायत दी कि पूजा पंडालों में रात दस से सुबह छह बजे तक किसी भी हाल में लाउडस्पीकर नहीं बजायें. साथ ही दिन में भी बजाने के लिए लाउडस्पीकर अधिनियम के तहत संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से उसके उपयोग के लिए अनुमति लेना आवश्यक है. वहीं उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि लोगों से जबरन चंदा वसूलने के मामले में कठोर कार्रवाई करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन