Tejashwi Berojgari Hatao Yatra: ''बेरोजगारी हटाओ यात्रा'' पर विवादों का ''ब्रेक'', JDU ने तेजस्वी से मांगा जवाब

पटना : Tejashwi Berojgari Hatao Yatra Dispute – बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की ‘बेरोगजारी हटाओ यात्रा’ पर सियासी पारा चढ़ गया है. शनिवार को बिहार के तीन-तीन मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. जनता दल यूनाईटेड के दफ्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीरज कुमार के […]
पटना : Tejashwi Berojgari Hatao Yatra Dispute – बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की ‘बेरोगजारी हटाओ यात्रा’ पर सियासी पारा चढ़ गया है. शनिवार को बिहार के तीन-तीन मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. जनता दल यूनाईटेड के दफ्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीरज कुमार के साथ दो मंत्री शैलेश कुमार और महेश्वर हजारी भी मौजूद थे.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री नीरज कुमार ने सवाल किया कि तेजस्वी यादव जिस बस से यात्रा निकालने वाले हैं, वो किसका है? बस खरीद किसके पैसे से हुआ है? तेजस्वी यादव बिना जवाब दिये नहीं बच सकते हैं. नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाये 168 घंटे हो गये, लेकिन वो जवाब नहीं दे रहे हैं. मंत्री ने एकबार फिर आरोप लगाया कि लग्जरी बस खरीदने में जालसाजी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




