पटना : अंग्रेजी वालों को अंग्रेजी और हिंदी वालों को हिंदी प्रश्न मान्य

Updated at : 21 Feb 2020 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अंग्रेजी वालों को अंग्रेजी और हिंदी वालों को हिंदी प्रश्न मान्य

पटना : सीबीएसइ 10वीं और 12वीं की परीक्षा गुरुवार को शहर के कई सेंटरों पर आयोजित हुई. 12वीं के लिए पेंटिंग, स्कल्पचर के साथ विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई. वहीं, 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आइटी) व मार्केटिंग एंड सेल सब्जेक्ट की परीक्षा हुई. 10वीं के आइटी पेपर की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स […]

विज्ञापन
पटना : सीबीएसइ 10वीं और 12वीं की परीक्षा गुरुवार को शहर के कई सेंटरों पर आयोजित हुई. 12वीं के लिए पेंटिंग, स्कल्पचर के साथ विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई. वहीं, 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आइटी) व मार्केटिंग एंड सेल सब्जेक्ट की परीक्षा हुई.
10वीं के आइटी पेपर की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स प्रश्न संख्या 10 को लेकर परेशान रहे. दरअसल, इसके हिंदी माध्यम के प्रश्नपत्र में स्टूडेंट्स को आत्मविश्वास को प्रभावित करनेवाले चार कारक बताने थे, वहीं अंग्रेजी माध्यम वाले स्टूडेंट्स को केवल दो कारक बताने थे. बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि प्रश्न में कोई गलती नहीं है. अंग्रेजी माध्यम वाले अंग्रेजी में और हिंदी माध्यम वाले हिंदी में सवालों का जवाब देंगे. एडमिट कार्ड पर सारी बातें अंकित हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन