पटना : युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, आठ धराये
Updated at : 21 Feb 2020 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बेली रोड स्थित पुलिस मुख्यालय के सामने गुरुवार को राजीव ब्रह्मर्षि नाम के एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश किया. राजीव सारण वैशाली जिले के अदनपुर थाना वार्ड नंबर 11 का रहने वाला है, उसने खुद के कपड़े में पेट्रोल डाल आग लगा ली. हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कपड़े में लगी […]
विज्ञापन
पटना : बेली रोड स्थित पुलिस मुख्यालय के सामने गुरुवार को राजीव ब्रह्मर्षि नाम के एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश किया. राजीव सारण वैशाली जिले के अदनपुर थाना वार्ड नंबर 11 का रहने वाला है, उसने खुद के कपड़े में पेट्रोल डाल आग लगा ली. हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कपड़े में लगी आग को बुझा दिया.
मामले में युवक सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. युवक ने खुद को हिंदू पुत्र संगठन का संरक्षक बताया है. वहीं राजीव का समर्थन करने वाले सारण जिले के विशंभरपुर थाना एरिया के रहने वाले प्रभात कुमार, हाजीपुर के अमित कुमार, वैशाली के गुलशन मिश्रा, सुमित कुमार, हर्ष कुमार, प्रेम प्रकाश कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.
फेसबुक पर आत्महत्या करने का पहले ही कर चुका था एलान
पूछताछ में राजीव ने बताया कि बीते दिनों फुलवारीशरीफ में हुए दंगे में उसके भाई सहित कई लोगों को जबरन फंसाया गया है.युवक की मानें तो जिन लोगों को फंसाया गया, वह दंगे में शामिल नहीं थे. युवक ने बताया कि उसने पुलिस प्रशासन को पत्र लिख निर्दोष को छोड़ने की बात कही है. यहां तक कि पकड़े गये लोगों को रिहा नहीं किये जाने के बाद उसने अपने फेसबुक पर 15 फरवरी को चेतावनी देते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी है. गिरफ्तार लोगों ने फुलवारीशरीफ दंगे में जांच की मांग किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




