PM के लिट्टी-चोखा खाने पर बिहार के कुछ लोगों के पेट में हो रहा दर्द : सुशील मोदी

पटना : देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हुनर हाट में लिट्टी-चोखा क्या खाया, बिहार में हंगामा मच गया है. अब, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. दरअसल, बुधवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार पटना में किसानों के साथ बैठक कर […]
पटना : देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हुनर हाट में लिट्टी-चोखा क्या खाया, बिहार में हंगामा मच गया है. अब, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. दरअसल, बुधवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार पटना में किसानों के साथ बैठक कर रहे थे. दूसरी तरफ दिल्ली में लगे हुनर हाट में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने लिट्टी-चोखा खाते हुए फोटो ट्वीट की. इसकी बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने तारीफ की है. सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के लिट्टी-चोखा खाने पर बिहार के कुछ लोगों के पेट में दर्द होना शुरू हो गया है.
यह सुखद संयोग था कि जिस दिन बिहार सरकार किसानों से पटना में संवाद कर रही थी, किसानों की आमदनी दोगुनी करने के उपायों पर चर्चा कर रही थी और हर हिंदुस्तानी की थाली तक बिहारी व्यंजन पहुंचाने का सपना पूरा करने के लिए कुछ फैसले कर रही थी, उस दिन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… pic.twitter.com/apbtAX2Boz
— Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार ) (@SushilModi) February 20, 2020
चालीस साल पहले इसी फरवरी माह में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अुच्छेद 356 का दुरुपयोग कर एक ही रात में नौ अध्यादेश जारी कर बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश सहित उन नौ राज्यों की विधानसभाएं भंग कर दी थीं, जहां गैरकांग्रेसी सरकारें थीं।
आज उसी कांग्रेस की गोद में बैठे लोग…… pic.twitter.com/3WZ3rPOLgu
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) February 20, 2020
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




