पटना : क्षतिग्रस्त तेल पाइप वाले इलाके में दूसरे दिन भी बरती सतर्कता
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Feb 2020 9:24 AM
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : सिपारा के सत्तर फिट इलाके में बरौनी कानपुर तेल पाइप लाइन में लीकेज से उस इलाके में अनहोनी की आशंका से आसपास के लोग दूसरे दिन भी सहमे सहमे रहे. आइओसी के अधिकारियों की निगरानी में कर्मियों ने क्षतिग्रस्त पाइप की मेंटेनेंस कार्य में लगे रहे. जानकारों के मुताबिक दो दिनों तक क्षतिग्रस्त […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : सिपारा के सत्तर फिट इलाके में बरौनी कानपुर तेल पाइप लाइन में लीकेज से उस इलाके में अनहोनी की आशंका से आसपास के लोग दूसरे दिन भी सहमे सहमे रहे. आइओसी के अधिकारियों की निगरानी में कर्मियों ने क्षतिग्रस्त पाइप की मेंटेनेंस कार्य में लगे रहे.
जानकारों के मुताबिक दो दिनों तक क्षतिग्रस्त पाइप की निगरानी करके देखा जा रहा है कि यहां से दोबारा रिसाव होने का खतरा तो नहीं है. वहीं डीजल की गंध से आसपास के लोगों को परेशानियां हो रही थी. क्षतिग्रस्त तेल पाइपलाइन की मरम्मती के बाद भी खोदे गये गड्ढे भरे नहीं जा सके हैं. दो दिनों तक मेंटेनेंस के बाद ही वहां एल एंड टी कंपनी को आगे सीवरेज के काम को करने की इजाजत दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










