राजनीति में धंधा चलाने के लिये प्रशांत किशोर ने सीखा नया गुर : संजय जायसवाल

पटना : बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जेडीयू से निष्कासित प्रशांत किशोर पर हमले तेज कर दिये हैं. अब, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि अब जनता जागरूक है और राजनीति को धंधा बनाने वालों के मंसूबे सफल नहीं होंगे. फेसबुक के जरिये […]
पटना : बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जेडीयू से निष्कासित प्रशांत किशोर पर हमले तेज कर दिये हैं. अब, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि अब जनता जागरूक है और राजनीति को धंधा बनाने वालों के मंसूबे सफल नहीं होंगे. फेसबुक के जरिये प्रशांत किशोर पर हमला करते हुए संजय जायसवाल ने एक विश्व प्रसिद्ध कंपनी के ‘स्पीकर’ का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया में इस ‘भोंपू’ को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. कभी-कभी स्पीकर को सुरीली आवाज का कारण खुद को मान बैठने की गलतफहमी हो जाती है. जायसवाल ने आगे कहा कि ‘स्पीकर भूल जाता है दूसरे भोंपुओं के मुकाबले उस पर 10 गुना ज्यादा खर्च हुआ है. वह समझने लगता है कि जो भी अच्छी आवाज निकल रही हैं उसका कारण गाने वाला नहीं बल्कि वह स्वयं है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










