पटना सिटी : बंद दो मकानों का ताला तोड़कर तीन लाख से अधिक की चोरी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Feb 2020 8:20 AM
विज्ञापन
पटना सिटी : मालसलामी व बाइपास थाना क्षेत्र में बंद दो मकानों का ताला तोड़ चोरों ने तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. मालसलामी थाना के जमुनापुर निवासी पूनम देवी ने बताया कि पति भवानी नायक की तबीयत खराब […]
विज्ञापन
पटना सिटी : मालसलामी व बाइपास थाना क्षेत्र में बंद दो मकानों का ताला तोड़ चोरों ने तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. मालसलामी थाना के जमुनापुर निवासी पूनम देवी ने बताया कि पति भवानी नायक की तबीयत खराब होने के चलते घर में ताला बंद कर पड़ोस में बच्चों को छोड़ कर पति के साथ गयी थी. इसी बीच चोरों ने ताला तोड़ कर 50 हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान गायब कर दिया. यह पैसा पति के उपचार के लिए था.
लगभग दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हुई है. दूसरी ओर बाइपास थाना के श्री गुरु गोविंद सिंह पथ निवासी जीतेश सत्यार्थी के बंद घर से भी चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हो गयी है. पीड़ित मकान में ताला बंद कर छपरा परिवार के साथ गया था. इसी बीच यह घटना घटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










