रेलवे का नया डिजिटल अपडेट, प्लेटफॉर्म बदलते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट, यात्रियों की भागदौड़ होगी खत्म

Updated:
विज्ञापन
AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

Indian Railways SMS Alert: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई SMS अलर्ट सेवा शुरू की है. अब ट्रेन के प्लेटफॉर्म या रूट में कोई बदलाव होने पर आपको तुरंत मोबाइल पर SMS मिल जाएगा. यह सुविधा आपकी यात्रा को आसान बनाएगी.

विज्ञापन

पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट

Indian Railways SMS Alert: पटना जंक्शन सहित दानापुर मंडल और पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. अब रेलवे यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सीधे मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से देगा.

यदि किसी कारण से ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलता है, प्लेटफॉर्म रद्द होता है या रूट में बदलाव किया जाता है तो यात्रियों को इसकी सूचना पहले ही मोबाइल पर मिल जाएगी.

पूछताछ केंद्र और लाउडस्पीकर पर निर्भरता होगी कम

रेलवे के इस नए फीचर से यात्रियों को बार बार पूछताछ केंद्र जाने और भीड़ में जानकारी लेने की परेशानी से राहत मिलेगी.

अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने की स्थिति में भारी सामान लेकर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी.

प्लेटफॉर्म बदलाव की सूचना पहले मिलेगी

रेलवे के अनुसार, प्लेटफॉर्म बदलने की स्थिति में करीब 45 मिनट से एक घंटे पहले यात्रियों को एसएमएस के जरिए जानकारी दी जाएगी.

वहीं ट्रेन के रूट में बदलाव होने पर करीब तीन से चार घंटे पहले सूचना भेजने की व्यवस्था की जा रही है. इससे यात्री समय पर सही प्लेटफॉर्म और स्टेशन तक पहुंच सकेंगे.

बल्क में भेजा जाएगा यात्रियों को मैसेज

रेलवे की योजना के अनुसार, यात्रियों के मोबाइल नंबर पर एक साथ बल्क में एसएमएस भेजे जाएंगे.

उदाहरण के तौर पर अगर किसी कारण से ट्रेन पटना जंक्शन की जगह पाटलिपुत्र जंक्शन से रवाना होगी तो यात्रियों को इसकी पूरी जानकारी मैसेज के माध्यम से दी जाएगी.

NTES ऐप पर भी मिलेगी लाइव जानकारी

रेलवे ने नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप को भी अपग्रेड किया है.

यात्री अपने स्मार्टफोन में NTES ऐप के जरिए ट्रेन की लाइव लोकेशन, आगमन और प्रस्थान का समय, देरी की स्थिति और रूट की जानकारी देख सकेंगे.

ऐप में अलर्ट विकल्प ऑन करने के बाद यात्रियों को ट्रेन से जुड़े अपडेट तुरंत मिल सकेंगे.

रेलवे ने बताया डिजिटल सुविधा का फायदा

दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएन अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है.

उन्होंने कहा कि NTES के नए अपग्रेडेशन के बाद प्लेटफॉर्म बदलाव और ट्रेन की देरी जैसी जानकारी यात्रियों को रियल टाइम में उपलब्ध होगी. इससे यात्रियों का सफर ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनेगा.

बिहार में शुरू हुई हेली टूरिज्म सेवा: इतने कम किराए में करें वाल्मीकिनगर की हवाई सैर


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन