पटना : परीक्षार्थियों की भीड़ से जाम रहीं शहर की सड़कें

Updated at : 18 Feb 2020 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : परीक्षार्थियों की भीड़ से जाम रहीं शहर की सड़कें

पटना : मैट्रिक परीक्षार्थियों की भीड़ से सोमवार को परीक्षा छूटने के समय में परीक्षा केंद्रों के आगे जगह-जगह सड़कों पर जाम लग गया. इसके कारण वाहनों को आने-जाने में परेशानी हुई. कई जगह तो 15-20 मिनट तक इसके कारण वाहनों का आना-जाना पूरी तरह बंद रहा. दोपहर 12 बजे परीक्षा खत्म होते ही एएन […]

विज्ञापन
पटना : मैट्रिक परीक्षार्थियों की भीड़ से सोमवार को परीक्षा छूटने के समय में परीक्षा केंद्रों के आगे जगह-जगह सड़कों पर जाम लग गया. इसके कारण वाहनों को आने-जाने में परेशानी हुई. कई जगह तो 15-20 मिनट तक इसके कारण वाहनों का आना-जाना पूरी तरह बंद रहा.
दोपहर 12 बजे परीक्षा खत्म होते ही एएन कॉलेज परीक्षा सेंटर के सामने सड़क पर परीक्षार्थियों व उनके परिजनोंं की भीड़ इस तरह उमड़ी कि दोनों लेन में वाहनों का आना-जाना मुश्किल हो गया और पानी टंकी मोड़ से बोरिंग रोड चौराहा तक वाहनों की कतार लग गयी. बांकीपुर हाइस्कूल के सामने भी परीक्षा के समाप्त होने के समय ऐसी ही स्थिति थी. बांकीपुर दीघा रोड पर छात्र-छात्राओं की भीड़ के कारण ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया और पीर अली गोलंबर से गाेलघर मोड़ तक वाहनों की कतार लग गयी.
ऑटोचालकों ने बढ़ाया किराया : परीक्षार्थियों की भीड़ का फायदा उठाते हुए ऑटोचालकों ने अपना किराया अचानक बढ़ा लिया व सामान्य से डेढ़ से दोगुना तक अधिक किराया वसूला. इस दौरान एएन कॉलेज से बोरिंग रोड चौराहा का आॅटो किराया 5 की जगह 10 से 15 रुपये व पटना जंक्शन का 15 की जगह 20 से 25 रुपये वसूले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन