चमकी बुखार के कारणों का पता लगाने में मदद करेगा निमहांस
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Feb 2020 4:33 AM
पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर सहित छह जिलों में बच्चों में होनेवाले चमकी बुखार (एइएस) के कारणों का पता लगाने में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (निमहांस) अभी से तकनीकी सहयोग आरंभ कर देगा.उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष इस अज्ञात बीमारी के कारणों का पता लगा लिया जायेगा. निमहांस […]
पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर सहित छह जिलों में बच्चों में होनेवाले चमकी बुखार (एइएस) के कारणों का पता लगाने में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (निमहांस) अभी से तकनीकी सहयोग आरंभ कर देगा.उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष इस अज्ञात बीमारी के कारणों का पता लगा लिया जायेगा. निमहांस द्वारा इसके लिए राज्य में एक सर्विलांस सिस्टम स्थापित किया जा रहा है. इसके पूर्व विशेषज्ञों की टीम चमकी बुखार होने से लेकर उसकी जांच व इलाज के तक मानकों की कमी (गैप) का मूल्यांकन 15-20 दिनों में कर लेगी. इस कमी से स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया जायेगा और उसे दूर करने की दिशा में पहल होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










