पटना : धर्म व जाति को छोड़ जनता ने विकास को चुना
Updated at : 12 Feb 2020 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दी केजरीवाल को बधाई पटना : भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने दिल्ली विस चुनाव के नतीजे आने के बाद कहा है कि गोली मारो अभियान चलाने वाले गैंग की करारी हार के लिए दिल्ली की जनता बधाई की पात्र है. माकपा के राज्य कमेटी सदस्य मनोज कुमार चंद्रवंशी ने […]
विज्ञापन
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दी केजरीवाल को बधाई
पटना : भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने दिल्ली विस चुनाव के नतीजे आने के बाद कहा है कि गोली मारो अभियान चलाने वाले गैंग की करारी हार के लिए दिल्ली की जनता बधाई की पात्र है. माकपा के राज्य कमेटी सदस्य मनोज कुमार चंद्रवंशी ने चुनाव में जीत के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल को बधाई दी है. जापलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने सिर्फ घोषणा करने वाले नेताओं को दरकिनार कर विकास को चुना है. प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी ने कहा कि युवाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली पार्टी को पसंद किया है.
पटना : दिल्ली ने सकारात्मक राजनीति का दिया संदेश : आप
पटना : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद बिहार प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि चुनाव परिणाम ने देश में सकारात्मक राजनीति करने का संदेश दिया है. वहीं, जीत के बाद विजय जुलूस प्रदेश कार्यालय से डाकबंगला चौराहा तक निकाला गया. जिसमें प्रदेश प्रवक्ता अमर यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश, सौरभ शर्मा, अरविंद कुमार, रूपम झा शामिल थे.
जीतनराम मांझी ने दी केजरीवाल को बधाई
पटना. हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि जो विकास करके दिखायेगा, वहीं राज करेगा.
केजरीवाल व आप को दी बधाई :
बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) को बधाई और शुभकामनाएं दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




