प्रोपोज डे पर किया प्रोपोज, चॉकलेट डे पर खिलाया चॉकलेट, उसके बाद प्रेमिका को जड़ा थप्पड़, फिर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2020 11:55 AM
पटना : कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में घूमने गये दो प्रेमी युगल आपस में ही भिड़ गये. मामले को बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े को शांत कराया. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले आयी. हालांकि, बाद में दोनों ने समझौता कर लिया, फिर पुलिस ने […]
पटना : कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में घूमने गये दो प्रेमी युगल आपस में ही भिड़ गये. मामले को बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े को शांत कराया. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले आयी. हालांकि, बाद में दोनों ने समझौता कर लिया, फिर पुलिस ने रिहा कर दिया.
जानकारी के अनुसार, पटना के जक्कनपुर निवासी व दिल्ली में मैनेजमेंट की पढ़ाई करनेवाला प्रेमी पटना में रह कर पढ़ाई करनेवाली प्रेमिका से मिलने के लिए ‘चॉकलेट डे’ पर बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचा. युवक और युवती में पहले से जान-पहचान थी. युवती अपनी सहेली के साथ बुद्ध स्मृति पहुंची थी. ‘प्रपोज डे’ पर प्रेम का इजहार करने के बाद ‘चॉकलेट डे’ पर बुद्ध स्मृति पार्क में मिलने की योजना बनी. प्रेमी युगल निश्चित समय पर बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे. दोनों एक-दूसरे को चॉकलेट भी दिया.
बातचीत के दौरान युवती ने प्रेमी का मोबाइल ले लिया और देखने लगी. उसके बाद युवक भी प्रेमिका का मोबाइल मांगा, लेकिन उसने नहीं दिया. इसी दौरान दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि प्रेमी ने प्रेमिका को थप्पड़ जड़ दिया. साथ ही प्रेमिका का मोबाइल तोड़ दिया. गुस्से में प्रेमिका अपनी सहेली के मोबाइल नंबर से 100 नंबर पर डायल कर दिया. इसी बीच, युवक गुस्से में वहां से निकल गया. कोतवाली थाने की पुलिस के मौके पर पहुंचने पर युवती को थाने लाया गया. कोतवाली थाने की पुलिस ने युवक को भी थाने बुलाया और दोनों की काउंसिलिंग की गयी. बताया जा रहा है कि प्रेमिका अपने मोबाइल पर किसी अन्य लड़के का वीडियो देख रही थी. प्रेमी द्वारा पूछे जाने पर प्रेमिका ने ना तो उसके बारे में बताया और ना ही अपना मोबाइल प्रेमी को दिया. इसके बाद मोबाइल को लॉक कर दिया. इस पर प्रेमिका पर शक करते हुए प्रेमी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. थाने में युवक से बांड भरवा कर छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










