कोरोना वाइरस : चीन से भागलपुर लौटे छात्र का सैंपल पाया गया नेगेटिव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2020 8:12 AM

विज्ञापन

पटना : कोरोना वाइरस को लेकर चीन से भागलपुर लौटे छात्र की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आयी है. उसको खतरे की कोई आशंका नहीं है. इधर, 10 जनवरी को चीन से लौटा गया का एक छात्र शनिवार को खुद में सांस लेने की तकलीफ को लेकर एएनएमसीएच, गया में इलाज के लिए पहुंचा. उसका सैंपल जांच […]

विज्ञापन

पटना : कोरोना वाइरस को लेकर चीन से भागलपुर लौटे छात्र की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आयी है. उसको खतरे की कोई आशंका नहीं है. इधर, 10 जनवरी को चीन से लौटा गया का एक छात्र शनिवार को खुद में सांस लेने की तकलीफ को लेकर एएनएमसीएच, गया में इलाज के लिए पहुंचा. उसका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है.

राज्य सर्विलांस ऑफिसर डाॅ रागिनी मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को चीन से लौटे पैसेंजरों में दो मधेपुरा, एक भोजपुर और दो मधुबनी के रहनेवाले हैं. इसके पहले सुपौल लौटे पैसेंजर और भोजपुर के छात्र का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है. बेतिया के पैसेंजर की रिपोर्ट आ चुकी है, जो निगेटिव है. सारण की छात्रा और सीतामढ़ी के पैसेंजर के होम आइसोलेशन की 14 दिनों का अवधि पूरी हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन