पटना : सब्जियों के भाव 40 फीसदी तक गिरे
Updated at : 05 Feb 2020 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पिछले 10 दिनों में सब्जियों के भाव में 40% तक की गिरावट दर्ज की गयी है. इससे आम लोगों को राहत मिली है. विक्रेताओं की मानें तो यह गिरावट लोकल सब्जियों की आवक बढ़नेसे आयी है. वहीं सब्जी मंडी में भिंडी और करैला ने दस्तक दे दी है. भिंडी 60 रुपये और करैला […]
विज्ञापन
पटना : पिछले 10 दिनों में सब्जियों के भाव में 40% तक की गिरावट दर्ज की गयी है. इससे आम लोगों को राहत मिली है. विक्रेताओं की मानें तो यह गिरावट लोकल सब्जियों की आवक बढ़नेसे आयी है. वहीं सब्जी मंडी में भिंडी और करैला ने दस्तक दे दी है. भिंडी 60 रुपये और करैला 50 रुपये प्रति किलो है. महंगा होने के कारण इसके खरीदार कम है.
हरा चना भी बाजार में आ चुका है, लेकिन इसका भाव 400 -500 रुपये प्रति किलो है. 25 से 30 रुपये प्रति किलो बिकने वाली फूलगोभी मंगलवार को 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिकी. इसी तरह छीमी 30-35 रुपये से घटकर 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिकी. बैगन का भाव 30 रुपये प्रति किलो से घटकर 20 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. कटहल के भाव में 20 रुपये तक की कमी आयी है. 80 रुपये प्रति किलो से घटकर 60 रुपये प्रति किलो हो गया है. प्याज के भाव में भी 15 रुपये प्रति किलो की कमी आयी है. भाव में कमी आने के कारण प्याज की मांग बढ़ गयी है.
एक नजर में भाव (प्रति किलो में)
प्याज Rs 40
गोभी Rs 15-20
बंदगोभी Rs 20
बैगन Rs 20
टमाटर Rs 20
खीरा Rs 30
करैला Rs 50
भिंडी Rs 60
कटहल Rs 60
शलजम Rs 20
छीमीRs 20-25
सेमRs 25-30
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




