पटना : तेजस्वी से बेहतर अपराध की भाषा कौन जानता है : संजय सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2020 8:06 AM

विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनसे बेहतर अपराध की भाषा कौन जानता है. राजद शासनकाल में अपराध का जो मंजर था उसे लोग याद करके सिहर जाते हैं. राजद के 15 साल के शासनकाल में घूसखोरी को बढ़ावा दिया गया था. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनसे बेहतर अपराध की भाषा कौन जानता है. राजद शासनकाल में अपराध का जो मंजर था उसे लोग याद करके सिहर जाते हैं. राजद के 15 साल के शासनकाल में घूसखोरी को बढ़ावा दिया गया था. उन्होंने कहा कि राजद शासनकाल में फैले भ्रष्टाचार का इलाज जब तक सुशासन की सरकार में नहीं हो जाता, तब तक सरकार और प्रशासन भी शांत नहीं रहने वाला है.
बड़बोलेपन से तेजस्वी की छवि बिगड़ रही है : राजीव रंजन : जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि बड़बोलेपन से तेजस्वी की छवि बिगड़ रही है. बिहार में अगर सियासत करनी है, तो तेजस्वी को विकास की बात करनी होगी. सिर्फ नीतीश कुमार की आलोचनाओं से बिहार की जनता के दिल में जगह बना पाना उनके लिए आसान नहीं होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन