पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में भी हो बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार : सुशील मोदी
Updated at : 30 Jan 2020 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आम बजट को लेकर उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील मोदी ने बुधवार को दूसरा पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने बिहार के ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करने तथा बैंक से जुड़ी दूसरी अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विशेष प्रावधान करने की मांग की है. […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आम बजट को लेकर उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील मोदी ने बुधवार को दूसरा पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने बिहार के ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करने तथा बैंक से जुड़ी दूसरी अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विशेष प्रावधान करने की मांग की है.
पत्र में सभी ग्राम पंचायतों को बैंक शाखाओं से जोड़ने, सभी शाखाओं खासकर गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में एटीएम उपलब्ध कराने, बैंकिंग क्रॉसपोंडेंट (बीसी) वाले केंद्रों पर भी उपभोक्ताओं को पासबुक प्रिंटिंग की सुविधा देने की मांग की है. बीसी की निगरानी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक नियामक संस्था बनाने व कमजोर वर्गों के लिए बैंकों के माध्यम से चलायी जाने वाली सरकारी योजनाओं के प्रखंड तथा पंचायत स्तर की उपलब्धियों के आंकड़े उपलब्ध कराने की भी मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




