अब प्रधान डाकघरों में जमा होगा जीएसटी रिटर्न, बुक करा सकेंगे एयर टिकट भी
Updated at : 29 Jan 2020 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

सुबोध कुमार नंदन अप्रैल से राज्य के 31 प्रधान डाकघरों में बुक करा सकेंगे एयर टिकट पटना : डाक विभाग (बिहार सर्किल) अप्रैल से आम जनता से जुड़ी 50 से अधिक सेवाएं शुरू करने जा रहा है. पहले चरण में ये सेवाएं प्रदेश के 31 प्रधान डाकघरों में उपलब्ध करायी जायेंगी. इसके बाद इन सेवाओं […]
विज्ञापन
सुबोध कुमार नंदन
अप्रैल से राज्य के 31 प्रधान डाकघरों में बुक करा सकेंगे एयर टिकट
पटना : डाक विभाग (बिहार सर्किल) अप्रैल से आम जनता से जुड़ी 50 से अधिक सेवाएं शुरू करने जा रहा है. पहले चरण में ये सेवाएं प्रदेश के 31 प्रधान डाकघरों में उपलब्ध करायी जायेंगी. इसके बाद इन सेवाओं का विस्तार किया जायेगा.
नयी सेवाओं के तहत लोग प्रधान डाकघर में जीएसटी और टीडीएस रिटर्न जमा कर सकेंगे. इसके अलावा डाकघरों से बस व हवाई जहाज के टिकट भी बुक करा सकेंगे. साथ ही पैन कार्ड, पीएम आवास योजना, पीएम फसल बीमा योजना आदि के लिए भी आवेदन कर सकेंगे.
डाक विभाग (बिहार सर्किल) के निदेशक मुख्यालय शंकर प्रसाद ने मंगलवार को प्रभात खबर से विशेष बातचीत में बताया कि केंद्र सरकार सीएससी पोर्टल के जरिये देश में डाकघरों में आम जनता से जुड़ी 50 से अधिक सेवाएं उपलब्ध करायेगी. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. नयी सेवाएं एक अप्रैल से शुरू हो जायेंगी. इसके पूर्व कर्मचारियों व अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा.
50 से अधिक सुविधाएं मिलेंगी
पैन कार्ड, पीएम आवास योजना, पीएम फसल बीमा योजना आदि के लिए कर सकेंगे आवेदन
जेनरल इंश्योरेंस का रिन्यूवल
इएमआइ कलेक्शन
इ- चालान, इ-स्टांप
आधार सेवाएं
जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, वोटर आइडी
पेंशन व रोजगार संबंधी सेवाएं
आयुष्मान भारत योजना
आइआरसीटीसी टिकट बुकिंग
लेबर रजिस्ट्रेशन व एनरोलमेंट
एनपीएस, मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज
फास्टैग खरीद व टॉपअप
टैली साॅफ्टवेयर पंजीकरण
ऑनलाइन एडमिशन
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन
सीएससी-एसपीवी नाम से बनाया गया है विशेष उपक्रम
शंकर प्रसाद ने बताया कि डाक विभाग की नयी सुविधाओं में जेनरल इंश्योरेंस का रिन्यूवल, इएमआइ कलेक्शन, इ- चालान, इ-स्टांप, आधार सेवाएं, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, वोटर आइडी, पेंशन, रोजगार, संबंधी सेवाएं शामिल होंगी. उन्होंने बताया कि लोग डाकघरों में आयुष्मान भारत योजना, आइआरसीटीसी टिकट बुकिंग, लेबर रजिस्ट्रेशन व एनरोलमेंट, एनपीएस व नौकरी के लिए आवेदनपत्र भी जमा कर सकेंगे.
मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज, फास्टैग खरीद व टॉपअप, टैली साॅफ्टवेयर पंजीकरण, आइटीआइ, पंजीकरण, ऑनलाइन एडमिशन व स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकेंगे. निदेशक शंकर प्रसाद ने बताया कि इन सेवाओं के लिए कॉमन सर्विस सेंटर-स्पेशल परपज व्हीकल (सीएससी-एसपीवी) नाम से एक विशेष उपक्रम बनाया गया है, जो डाक निदेशालय के साथ मिलकर काम करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




