पटना : अनंत सिंह की तबीयत खराब, इलाज कराने पहुंचे पीएमसीएच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बेऊर जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह को गुरुवार की शाम पीएमसीएच में इलाज के लिए लाया गया. उन्हें शरीर व गले में दर्द की शिकायत थी. पीएमसीएच के ऑर्थो विभाग के डॉ राजू आनंद उनका इलाज कर रहे हैं. विधायक की एमआरआइ व ब्लड जांच की गयी. बताया जा रहा है […]
विज्ञापन
पटना : बेऊर जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह को गुरुवार की शाम पीएमसीएच में इलाज के लिए लाया गया. उन्हें शरीर व गले में दर्द की शिकायत थी. पीएमसीएच के ऑर्थो विभाग के डॉ राजू आनंद उनका इलाज कर रहे हैं. विधायक की एमआरआइ व ब्लड जांच की गयी. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दर्द जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. गुरुवार को दर्द तेज हो गया, तो कड़ी सुरक्षा में उनको बेऊर जेल से पीएमसीएच लाया गया. डॉक्टर ने बताया कि इलाज चल रहा है और रिपोर्ट आने के बाद बीमारी का पता चलेगा. स्वास्थ्य को लेकर ही उन्हें भागलपुर जेल से बेऊर जेल में शिफ्ट किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










