पटना : फोटो में गलती है, तो परीक्षा बाद होगा सुधार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2020 9:14 AM

विज्ञापन

पटना : एसटीइटी आवेदन में विषय और विषय कोड में हुई त्रुटि के सुधार की प्रक्रिया जारी है, लेकिन स्टूडेंट्स फोटो में सुधार नहीं कर सकते हैं. 22 जनवरी तक केवल विषय और विषय कोड में हुई त्रुटियों का सुधार ही अभ्यर्थी सकते हैं. परीक्षा नियंत्रण (विविध) ने कहा कि एसटीइटी 2019 के लिए जारी […]

विज्ञापन
पटना : एसटीइटी आवेदन में विषय और विषय कोड में हुई त्रुटि के सुधार की प्रक्रिया जारी है, लेकिन स्टूडेंट्स फोटो में सुधार नहीं कर सकते हैं. 22 जनवरी तक केवल विषय और विषय कोड में हुई त्रुटियों का सुधार ही अभ्यर्थी सकते हैं.
परीक्षा नियंत्रण (विविध) ने कहा कि एसटीइटी 2019 के लिए जारी प्रवेश पत्र, जिसमें अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किये गये फोटो ही लगे हैं, में फोटो से संबंधित किसी भी प्रकार के सुधार के लिए समिति की ओर से परीक्षा के बाद अवसर दिया जायेगा. इसके लिए अभ्यर्थी को परीक्षा के बाद समिति के समक्ष अपने विभिन्न कागजातों जैसे-आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी इत्यादि एवं अन्य कागजात को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. इसके बाद समिति द्वारा प्रवेशपत्र में फोटो की त्रुटि के सुधार के संबंध में विचार किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन