ePaper

जल-जीवन-हरियाली अभियान से बिहार का बढ़ा मान, पानी पी-पी कर कोसते रहे लालू प्रसाद : सुशील मोदी

Updated at : 21 Jan 2020 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
जल-जीवन-हरियाली अभियान से बिहार का बढ़ा मान, पानी पी-पी कर कोसते रहे लालू प्रसाद : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्रीसुशील कुमार मोदीने ट्वीटकर कहा है कि जल-जीवन-हरियाली अभियान का विरोध करने के लिए यदि लालू प्रसाद पैसे की बरबादी और भ्रष्टाचार का कुतर्क दे रहे हैं, तो वे बतायें कि अपने 15 साल के शासन में किसी भी सामाजिक मुद्दे पर कोई जागरुकता अभियान न चला कर उन्होंने कितने पैसे […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्रीसुशील कुमार मोदीने ट्वीटकर कहा है कि जल-जीवन-हरियाली अभियान का विरोध करने के लिए यदि लालू प्रसाद पैसे की बरबादी और भ्रष्टाचार का कुतर्क दे रहे हैं, तो वे बतायें कि अपने 15 साल के शासन में किसी भी सामाजिक मुद्दे पर कोई जागरुकता अभियान न चला कर उन्होंने कितने पैसे बचा लिये थे? राजद शासन में राज्य का बजट आकार कभी 34000 करोड़ से आगे क्यों नहीं बढ़ा?उन्होंने सवालकरतेहुए आगे लिखा कि क्या सरकारी कोषागारों में पैसे चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला करने के लिए बचा कर रखे गए थे? जिनका शासन लूट और घोटालों के कारण बिहार को शर्मसार करता रहा, वे एक नेक काम पर बेतुके आरोप लगा रहे हैं.

सुशील मोदी ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली के लिए 5.16 करोड़ बिहारवासियों ने18034 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर दुनिया को प्रभावित और प्रेरित किया. संयुक्त राष्ट्र की समिति यूएनईपी ने न केवल इसकी सराहना की, बल्कि इसमें सहयोग का आश्वासन दिया. जिस काम से बिहार का मान बढ़ा, उसे लालू प्रसाद पानी पी-पी कर कोसते रहे. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के जिन आधा दर्जन माननीय विधायकों ने जीवन और हरियाली का हाथ थाम कर एक राजनीतिक पाप से खुद को अलग रखा, उनका विशेष आभार. अच्छी बात है कि कुछ लोगों में दलगत दायरे से बाहर सोचने का साहस बचा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन