पटना : मैट्रिक-इंटर परीक्षा के हर चार केंद्रों पर होगा एक गश्ती दल
Updated at : 18 Jan 2020 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली इंटर और मैट्रिक परीक्षाओं को कदाचार मुक्त रखने के लिए अपर मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं. इस संदर्भ में उन्होंने जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर […]
विज्ञापन
पटना : बिहार बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली इंटर और मैट्रिक परीक्षाओं को कदाचार मुक्त रखने के लिए अपर मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं. इस संदर्भ में उन्होंने जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर चार परीक्षा केंद्रों पर एक पुलिस गश्ती दलतैनात किया जाये.
आवश्यकतानुसार उड़नदस्तों की भी तैनाती सुनिश्चित की जाये. उल्लेखनीय है कि इंटर परीक्षा 3 फरवरी से 13 फरवरी तक चलेगी. इसके अलावा मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक संचालित होगी. दोनों परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को विशेष सुरक्षा गश्ती दल के साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिये. कहा कि प्रश्नपत्र कोषागार एवं बैंकों में रखे जाएं.
साथ ही अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने अफसरों को आदेश दिया कि परीक्षा केंद्र में किसी भी कीमत पर केवल परीक्षार्थियों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




