खगड़िया-मानसी की खाली रेलवे जमीन पर बनेंगे बाजार और पार्क? सांसद ने उठाई मांग
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 03 Jun 2026 3:35 PM
सोनपुर रेलवे संसदीय समिति की बैठक में सांसद राजेश वर्मा ने उठाई खगड़िया-मानसी की रेलवे भूमि के उपयोग की मांग
khagaria- News: खगड़िया में वर्षों से खाली पड़ी रेलवे भूमि अब विकास और रोजगार का नया केंद्र बन सकती है. संसदीय समिति की बैठक में सांसद राजेश वर्मा ने रखा बड़ा प्रस्ताव.
मानसी (खगड़िया) से सतीश कुमार,
khagaria News: सोनपुर रेलवे संसदीय समिति की बैठक में खगड़िया और मानसी की खाली पड़ी रेलवे भूमि के उपयोग का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया. सांसद राजेश वर्मा ने रेलवे अधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव रखा कि अनुपयोगी रेलवे जमीन का पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत विकास किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ सकें.
पीपीमोड से खुलेगा विकास का नया रास्ता
बैठक में सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि खगड़िया और मानसी स्टेशन के आसपास रेलवे की काफी भूमि वर्षों से खाली पड़ी है. यदि इस जमीन का सुनियोजित तरीके से उपयोग किया जाए तो रेलवे को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.
उन्होंने सुझाव दिया कि इन स्थानों पर आधुनिक व्यावसायिक परिसर, पार्किंग सुविधा, यात्री सेवा केंद्र, बाजार और अन्य जनोपयोगी परियोजनाएं विकसित की जाएं. इससे यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
खगड़िया को मिल सकती हैं आधुनिक सुविधाएं
सांसद ने कहा कि खगड़िया और मानसी दोनों महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन हैं. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है. इसके बावजूद कई बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता है. उन्होंने रेलवे अधिकारियों से इस दिशा में शीघ्र पहल करने का आग्रह किया.
बैठक में मौजूद अधिकारियों ने सांसद द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया. साथ ही रेलवे से जुड़े विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई.
खेल मैदान और पार्क के लिए भी उठी आवाज
बैठक के दौरान सांसद राजेश वर्मा ने मानसी रेलवे मैदान और रामचंद्रा खेल मैदान के लिए एनओसी जारी करने का आग्रह भी किया. उन्होंने कहा कि इन स्थलों को आधुनिक खेल मैदान और पार्क के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे बच्चों और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें.
सांसद का मानना है कि खेल के लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होने से युवाओं की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा.
खिलाड़ियों में खुशी की लहर
सांसद की इस पहल का खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने स्वागत किया है. महिला हिरोज क्लब के रौशन कुमार गुप्ता, पूर्व खिलाड़ी दयानंद राम, सचिव शंकर कुमार सिंह, कार्यालय सचिव रुपेश कुमार, मनीष कुमार गुप्ता सहित कई खिलाड़ियों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया.
श्रुति कुमारी, अंजलि कुमारी, छोटी कुमारी, मनीषा कुमारी और अन्नू आसमां समेत सैकड़ों खिलाड़ियों ने सांसद को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि खेल मैदानों के विकास से युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










