ePaper

एडमिट कार्ड कल होगा जारी

Updated at : 16 Jan 2020 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
एडमिट कार्ड कल होगा जारी

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 28 जनवरी को आयोजित होने वाले माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 2019 का एडमिट कार्ड 17 जनवरी को www.bsebstet2019.in पर जारी होगा. परीक्षा को लेकर समिति ने नोटिस भी जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड यूजर आइडी एवं पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 28 जनवरी को आयोजित होने वाले माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 2019 का एडमिट कार्ड 17 जनवरी को www.bsebstet2019.in पर जारी होगा. परीक्षा को लेकर समिति ने नोटिस भी जारी कर दिया है.

एडमिट कार्ड यूजर आइडी एवं पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी. पहली शिफ्ट में पेपर 1 का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जायेगा, वहीं दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 का आयोजन दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जायेगा.
परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.
नहीं पहन कर आना होगा जूता-मोजा
इस परीक्षा में बायोमीटरिक उपस्थिति ली जायेगी और सभी केंद्रों पर जैमर लगाये जायेंगे. परीक्षा हॉल में परीक्षार्थी को घड़ी और जूता-मोजा पहनकर आने से मना किया गया है. परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक दिया जायेगा. सभी विषयों के प्रश्नपत्र के 10 सेट रहेंगे. इसके साथ स्टूडेंट्स को आधे घंटे पहले ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जायेगा. 10 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 9:30 बजे तक ही केंद्र के अंदर प्रवेश मिलेगा.
नीले या काले पेन का करें इस्तेमाल परीक्षार्थी परीक्षा भवन में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, इयर फोन, बैग, पर्स आदि नहीं ले जा सकते हैं. वीक्षक परीक्षार्थी के किसी भी प्रकार के निजी सामानों को सुरक्षित रखने के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे. परीक्षार्थी ओएमआर पर व्हाइटनर, द्रव, इरेजर, रबर, ब्लेड, नाखून का प्रयोग नहीं कर सकते हैं. अगर इनका प्रयोग ओएमआर शीट पर होगा, तो परीक्षार्थी का रिजल्ट रद्द कर दिया जायेगा. ओएमआर पर दिये गये विकल्प को नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन से रंगना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन