पटना से अगवा छात्र मोतिहारी से बरामद, आठ अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Updated at : 13 Jan 2020 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
पटना से अगवा छात्र मोतिहारी से बरामद, आठ अपहरणकर्ता गिरफ्तार

पटना: प्रांतीय राजधानी पटना से अगवा छात्र मनीष रंजन को सोमवार को पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी से अपहरण कर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया. पटना नगर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि इस सिलसिले में आठ अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि मनीष का अपहरण फिरौती के […]

विज्ञापन

पटना: प्रांतीय राजधानी पटना से अगवा छात्र मनीष रंजन को सोमवार को पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी से अपहरण कर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया. पटना नगर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि इस सिलसिले में आठ अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि मनीष का अपहरण फिरौती के लिए पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र से किया गया था.

बक्सर जिला के चौसा प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा का पुत्र मनीष गुरुवार को इंजीनियरिंग की जेईई परीक्षा देने पटना आया था. परीक्षा खत्म होने के बाद शाम करीब 6 बजे मनीष ने फोन पर पिता से बात की थी. लेकिन, उसके बाद मनीष का अपहरण हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन