ePaper

ट्रेनों में परीक्षार्थियों का कब्जा, यात्री परेशान

Updated at : 12 Jan 2020 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेनों में परीक्षार्थियों का कब्जा, यात्री परेशान

पटना : वार को बिहार पुलिस की सिपाही बहाली परीक्षा को लेकर शहर में काफी गहमा-गहमी रही. बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की खासी भीड़ रही. पटना जंक्शन और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर भी आने-जाने वाले परीक्षार्थियों को लेकर ट्रेनों में रस्साकस्शी का आलम रहा. पटना जंक्शन से खुलने वाली पटना-कटिहार इंटरसिटी […]

विज्ञापन

पटना : वार को बिहार पुलिस की सिपाही बहाली परीक्षा को लेकर शहर में काफी गहमा-गहमी रही. बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की खासी भीड़ रही.

पटना जंक्शन और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर भी आने-जाने वाले परीक्षार्थियों को लेकर ट्रेनों में रस्साकस्शी का आलम रहा. पटना जंक्शन से खुलने वाली पटना-कटिहार इंटरसिटी शनिवार को 1:45 बजे पहुंची. ट्रेन के पहुंचते ही परीक्षार्थियों ने सीट कब्जा करने लगे.
दिन के 2:15 बजे के बदले 2:30 बजे कटिहार के लिए रवाना हुई, तब तक ट्रेन में खचाखच परीक्षार्थी सवार हो गये. इससे डिब्बे में पांव रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी.
वहीं, टर्मिनल से दिन के तीन बजे खुलने वाली राजेंद्र नगर-न्यू तिनसुकिया एक्स में भी परीक्षार्थियों ने कब्जा जमा लिया. इस ट्रेन के जनरल, स्लीपर व एसी डिब्बे में परीक्षार्थी सवार हो गये, जिससे आरक्षण टिकट लिये यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन