आसमान साफ हुआ तो बढ़ी कनकनी, तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट
Updated at : 12 Jan 2020 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : शनिवार को सुबह से शाम तक आसमान साफ रहा, जिससे पूरे दिन धूप निकली रही. हालांकि, पूरे दिन पछुआ हवा भी चलती रही. इससे न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. इससे शाम होते ही कनकनी बढ़ गयी. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो रविवार को भी आसमान साफ […]
विज्ञापन
पटना : शनिवार को सुबह से शाम तक आसमान साफ रहा, जिससे पूरे दिन धूप निकली रही. हालांकि, पूरे दिन पछुआ हवा भी चलती रही. इससे न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. इससे शाम होते ही कनकनी बढ़ गयी. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो रविवार को भी आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी. हालांकि, सुबह में हल्का कुहासा छाया रहेगा. पिछले तीन दिनों के बाद शनिवार को पूरे दिन धूप निकली रही.
इससे लोगों ने दिन में ठंड से राहत महसूस की. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो शनिवार को घट कर 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. वहीं, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. सूबे में गया जिला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
एक नजर सूबे के प्रमुख शहरों के तापमान पर : शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 18.5 व न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस, गया का अधिकतम तापमान 19.6 व न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का अधिकतम तापमान 20.6 व न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का अधिकतम तापमान 19.4 व न्यूनतम 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान सात-आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे रात में ठंड महसूस होगी.
तीन घंटे देर से उड़ी गो एयर की फ्लाइट
पटना. पटना एयरपोर्ट के हवाई परिचालन पर धुंध का असर शनिवार को भी दिखा. सुबह विजिबिलिटी के एक हजार मीटर से नीचे होने के कारण विमानों की लैंडिंग लगभग एक घंटे देर से शुरू हुई. इंडिगो की कोलकाता जाने वाली फ्लाइट सुबह 9:45 बजे की बजाय 10:45 बजे रवाना हुई. शुरुआती देरी के कारण बाद वाले कई विमान भी देर से आये व गये और 41 में से 15 जोड़ी फ्लाइटें देर से परिचालित हुईं.
सबसे अधिक देर से पटना से हैदराबाद जाने वाली गो एयर की फ्लाइट 516 उड़ी, जो निर्धारित समय शाम 6:20 बजे की जगह रात 9:39 बजे पटना एयरपोर्ट से उड़ी. गो एयर की मुंबई वाली फ्लाइट 586 मुंबई के लिए 2:15 बजे की जगह दोपहर 3:19 बजे उड़ी. इंडिगो की रांची जाने वाली फ्लाइट 787 1:03 घंटे की देरी से शाम 4:47 बजे रवाना हुई.
विलंब से पहुंची संपूर्णक्रांति व राजधानी
पटना . कुहासे के कारण पटना जंक्शन आने वाली अमूमन एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे रेल यात्री परेशान हैं. शनिवार को भी जंक्शन आने वाली ट्रेनें डेढ़ से चार घंटे की देरी से पहुंचीं. ट्रेनों की लेटलतीफी से पटना जंक्शन या राजेंद्र नगर तक आनेवाली ट्रेनों के यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी. लेकिन, पासिंग ट्रेनों के यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई.
विलंब आने वाली ट्रेनें
राजधानी एक्सप्रेस 2:45 घंटे
संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 2:15 घंटे
विक्रमशिला एक्सप्रेस 3:45 घंटे
श्रमजीवी एक्सप्रेस 2:10 घंटे
मगध एक्सप्रेस 3:35 घंटे
ब्रह्मपुत्र मेल 2:20 घंटे
भागलपुर गरीब रथ 4:25 घंटे
मुंबई-गुवाहाटी एक्स. 2:00 घंटे
कोटा-पटना एक्सप्रेस 1:30 घंटे
हिमगिरी एक्सप्रेस 4:15 घंटे
साउथ बिहार एक्सप्रेस 1:20 घंटे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




