पटना : 9 फरवरी को बार काउंसिल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव
Updated at : 08 Jan 2020 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : एक बार फिर बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के चुनाव का बिगुल बज गया है. दोनों पदों के लिए नौ फरवरी को चुनाव होगा. अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के भावी उम्मीदवार 10 जनवरी से 14 जनवरी के बीच अपना नामांकन पत्र दायर कर सकते हैं, जबकि नामांकन पत्र की जांच का […]
विज्ञापन
पटना : एक बार फिर बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के चुनाव का बिगुल बज गया है. दोनों पदों के लिए नौ फरवरी को चुनाव होगा. अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के भावी उम्मीदवार 10 जनवरी से 14 जनवरी के बीच अपना नामांकन पत्र दायर कर सकते हैं, जबकि नामांकन पत्र की जांच का काम 16 जनवरी को किया जायेगा.
उसी दिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी. 22 जनवरी को उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे. नाम वापसी के बाद उसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी जायेगी. नौ फरवरी को बिहार स्टेट बार काउंसिल के मीटिंग हॉल में सुबह साढ़े ग्यारह बजे से बारह बजे के बीच वोटिंग होगी. मतपत्रों की गिनती कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी. अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए काउंसिल की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है. इस चुनाव में काउंसिल के 25 सदस्य भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




