पटना : तीन लूटकांडों में नहीं हुई गिरफ्तारी एसआइटी गठित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2020 9:17 AM
पटना : शहर में दो दिनों के अंदर दीघा, पीरबहोर व कदमकुआं इलाके में लगातार हुए तीन लूटकांड मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं. इन मामलों में एक भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने सिटी एसपी मध्य विनय कुमार तिवारी के नेतृत्व में एसआइटी गठित कर दी […]
पटना : शहर में दो दिनों के अंदर दीघा, पीरबहोर व कदमकुआं इलाके में लगातार हुए तीन लूटकांड मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं. इन मामलों में एक भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने सिटी एसपी मध्य विनय कुमार तिवारी के नेतृत्व में एसआइटी गठित कर दी है. इस टीम में टाउन डीएसपी, विधि व्यवस्था डीएसपी, कदमकुआं व पीरबहोर थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है.
पुलिस को अभी दीघा के पेट्रोल पंप पर हुई लूट, पीरबहोर में हुई डेयरी एजेंट से लूट व कदमकुआं इलाके में पेपर कारोबारी से हुई साढ़े तीन लाख की लूट मामले में अपराधियों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है. इधर, सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इन मामलों में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार, पुलिस तीनों ही घटनाओं में शामिल अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










