पटना : सुरक्षा के तमाम मानकों को दुरुस्त करने का आदेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2020 9:18 AM

विज्ञापन

दीघा में पेट्रोल पंप पर लूट की घटना के बाद निर्णय पटना : दीघा में पेट्रोल पंप पर हुई लूट में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि रेंज आइजी संजय सिंह ने पेट्रोल पंप पर लगातार हो रही लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पटना व नालंदा पुलिस को पेट्रोल पंप […]

विज्ञापन
दीघा में पेट्रोल पंप पर लूट की घटना के बाद निर्णय
पटना : दीघा में पेट्रोल पंप पर हुई लूट में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि रेंज आइजी संजय सिंह ने पेट्रोल पंप पर लगातार हो रही लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पटना व नालंदा पुलिस को पेट्रोल पंप की सुरक्षा के लिए तय तमाम मानकों की खुद जांच कर उन्हें दुरुस्त करने का आदेश जारी किया है. आइजीने डीएसपी व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के तमाम पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक करें और सुरक्षा की व्यवस्था को सही करें. इसके साथ ही पेट्रोल पंप प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में रहें. उस इलाके में लगातार गश्ती की व्यवस्था की जाये.
आइजी ने दिये हैं निर्देश
– पेट्रोल पंप पर ज्यादा कैश नहीं रखे. इसके साथ ही अगर ज्यादा रुपया हो, तो उसे बैंक में जमा करने के लिए पुलिस की मदद लें.
– सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त रखा जाये. इसके साथ ही डीवीआर को अन्यत्र रखने की व्यवस्था की जाये.
– गार्ड की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए.
– कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दें.
– स्थानीय थाना हमेशा पेट्रोल पंप इलाके में गश्ती पर ध्यान रखे.
हाल के दिनों की कुछ घटनाएं
– कंकड़बाग मेन रोड इलाके में पेट्रोल पंप से 40 हजार की लूट
– बिहटा-खगौल रोड में पेट्रोल पंप पर लाखों की लूट
– विक्रम में पेट्रोल पंप पर लूट
– दीघा में पेट्रोल पंप पर लूट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन