हाजीपुर जेल में विचाराधीन कैदी की हत्या के बाद बिहार की जेलों में छापेमारी, मोबाइल फोन और नकदी जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2020 8:14 AM

विज्ञापन

पटना : बिहार की विभिन्न जेलों में रविवार को की गयी छापेमारी में मोबाइल फोन, सिम कार्ड और नकदी जब्त की गयी. यह जानकारी गृह (जेल) विभाग की एक विज्ञप्ति में दी गयी है. छापेमारी गृह विभाग के निर्देश पर रविवार को राज्य के सभी जिलों में स्थित केंद्रीय, मंडलीय और उप मंडलीय जेलों में […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की विभिन्न जेलों में रविवार को की गयी छापेमारी में मोबाइल फोन, सिम कार्ड और नकदी जब्त की गयी. यह जानकारी गृह (जेल) विभाग की एक विज्ञप्ति में दी गयी है.

छापेमारी गृह विभाग के निर्देश पर रविवार को राज्य के सभी जिलों में स्थित केंद्रीय, मंडलीय और उप मंडलीय जेलों में की गयी. छापेमारी में कुल 23 मोबाइल फोन, 16 मोबाइल चार्जर, 11 सिम कार्ड, खैनी, चुनौटी (खैनी रखन में इस्तेमाल होनेवाली छोटी डिब्बी) और 6385 रुपये नकद जब्त किये गये. छापेमारी गत तीन जनवरी को वैशाली जिले के हाजीपुर जेल में एक विचाराधीन कैदी की एक अन्य कैदी द्वारा की गयी हत्या के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों में की गयी.

सूबे के जिन जेलों से ये सामान बरामद किये गये, उनमें मुजफ्फरपुर, मोतिहारी (केंद्रीय जेल), सीतामढ़ी, हाजीपुर, नवादा, शिवहर, सहरसा, जहानाबाद (मंडलीय जेल) और बाढ़ (उप मंडलीय जेल) शामिल हैं. इसमें कहा गया है कि 6,385 रुपये नकद हाजीपुर मंडलीय जेल से बरामद किये गये. एक अधिकारी ने बताया कि दोषी जेल अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी, क्योंकि उनकी लापरवाही से ये सामान जेल में गये. उन्होंने बताया कि उन कैदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी, जिनसे ये प्रतिबंधित सामान जब्त हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन